हर प्रकार
की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।
बच्चों का
नाम रखने में असल (मूल आधार) यह है कि किसी भी नाम के द्वारा नामकरण जाइज़ है जबतक कि
शरीअत में उस से मना न किया गया हो।
“अल मौसूआ अल फिक़हिय्या” (11 / 331)
में आया है:
“असल बात (मूल आधार) : किसी भी नाम के द्वारा नामकरण जाइज़ सिवाय उस नाम के जिस से
शरीअत में निषेद्ध किया गया है।” (अंत हुआ।)
और - हमारे
ज्ञान के अनुसार - कोई ऐसा प्रमाण वर्णित नहीं हुआ है जिस में लड़की का
“फिरदौस” या
“जन्नत” नाम रखने से मना किया गया हो। अतः
इन दोनों नामों के द्वारा नामकरण करने में कोई आपत्ति की बात नहीं है। तथा यह ऐसे नामों
में से है जिसका एक सुंदर और कोमल अर्थ है।
”फिरदौस” अरबी भाषा में उस बगीचा को कहते हैं जो बगीचों में रहने वाली
सभी चीज़ों को सम्मिलित है।
तथा
“जन्नत” खजूरों और पेड़ों वाले बाग को कहते हैं।
देखिये:
“अल क़ामूसुल मुहीत” (पृष्ठ
725,
1532),
अज़हरी की किताब
”तहज़ीबुल लुगहृ” (13 / 104, 105)।